BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

झुग्गीवासियों को पट्टा देने निगम आयुक्त ने दिये 25 तक सर्वे करने के निर्देश

झुग्गीवासियों को पट्टा देने निगम आयुक्त ने दिये 25 तक सर्वे करने के निर्देश
Share

बिना किसी भेदभाव और निर्भय होकर सर्वे करने के लिये कहा 

रायपुर। रायपुर नगर निगम के आयुक्त शिव अनंत तायल ने निगम तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर झुग्गीवासियों को पट्टा देने हेतु 25 अक्टूबर तक सर्वे का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सर्वे का कार्य निर्भय होकर करें तथा बिना किसी भेदभाव के किया जाये। निगमायुक्त तायल ने बैठक निगम के जोन क्रमांक 8 कार्यालय में ली। बैठक में अपर आयुक्त  पुलक भट्टाचार्य,जोन 8 के जोन कमिश्रर प्रवीण सिंह गहलोत तथा राजस्व और निगम के कर्मचारी भी मौजूद थे। उन्होने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजीव आवास योजना के अंतर्गत झुग्गी में बसे लोगो को पट्टा देना है। यह कार्य राज्य शासन के मंषानुसार किया जाना है। इस कार्य को बिना किसी दबाव में आते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि रायपुर नगर निगम अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रों की झुग्गियों का सर्वे 25 अक्टूबर तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाये। जिसकी फाईनल रिपोर्ट भी उसी दिन प्रस्तुत किया जाये। 

 

Share

Leave a Reply