BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

निगमायुक्त ने बीएसयूपी आवासों की सुविधाओं की जांच की

 निगमायुक्त ने बीएसयूपी आवासों की सुविधाओं की जांच की
Share

रायपुर। नगर निगम रायपुर के आयुक्त  शिव अनंत तायल ने निगम क्षेत्र के निर्माणाधीन विभिन्न आवास योजनाओं का निरीक्षण किया। सोनडोंगरी में उन्होने बीएसयूपी आवासीय परिसर में घूम-घूमकर वहां निवासरत नागरिकों से पेयजल, साफ-सफाई जैसी सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की। निगमायुक्त तायल सबसे पहले डी.के.हास्पिटल के पीछे स्थित निर्माणाधीन राजीव आवास योजना का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके साथ अपर आयुक्त  पुलक भट्टाचार्य, कार्यपालन अभियंता राजेष शर्मा, राकेष गुप्ता, राजेष राठौर भी मौजूद थे। इसके बाद वे सोनडोंगरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों का निरीक्षण किया। यहीं पास में ही बीएसयूपी आवासीय परिसर भी है। वहां उन्होने घरों में जा जाकर पेयजल, सफाई जैसे मुद्दो को लेकर पूछताछ की। नागरिकों ने बताया कि यहां पेयजल नियमित रूप से मिलता है तथा साफ सफाई भी नियमित रूप से होती है। जिससे संतुष्ट होकर वे आगे बढ़ गये। इसके बाद वे रामनगर के गुलमोहर वाटिका में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होने अधिकारियों से कहा कि काम में तेजी लाकर कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करें। इसके बाद वे बोरियाकला में निर्माणाधीन गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां कार्य अंतिम चरणों में चल रहा है। जिसे उन्होने जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। 

 

Share

Leave a Reply