पार्षदों का शपथ 6 जनवरी को, शपथ के बाद चुनें जायेंगे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जाने पूरी खबर
महासमुंद | नगर पालिका महासमुंद समेत जिले के सभी नगर निकायों में आगामी 6 जनवरी को 12 बजे नव निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण होगा तथा इसके तत्काल बाद प्रथम सम्मेलन में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर के मुताबिक सभी निकायों में शपथ ग्रहण सबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी कराएंगे। उन्होने सभी निकायों में निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। जिसमें महासमुंद-अपर कलेक्टर शरीफ मो. खान, तुमगांव- एसडीएम सुनील चंद्रवंशी, बागबाहरा- एसडीएम भागवत जायसवाल, पिथौरा- एसडीएम एस के मरकाम, बसना- एसडीएम कुणाल दुदावत और सरायपाली- अपर कलेक्टर आलोक पांडे शामिल हैं। प्रथम सम्मेलन की अध्यक्षता प्राधिकृत अधिकारी द्वारा की जाएगी।







.jpeg)












