नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Couple committed suicide : वरमाला पहनाई, सिंदूर लगाया… फिर प्रेमी जोड़े ने बंद कमरे में….

Couple committed suicide : वरमाला पहनाई, सिंदूर लगाया… फिर प्रेमी जोड़े ने बंद कमरे में….
Share

 पश्चिम बंगाल : बर्दवान जिले में प्रेमी जोड़े का बंद कमरे में आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. यहां फूलों की माला पहने प्रेमी जोड़े का शव बर्दवान के एक होटल से बरामद किया गया है. यह घटना रविवार दोपहर की है, इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. खुदखुशी करने वाले प्रेमी जोड़े की पहचान महादेव मांझी (20) और प्रियंका मित्रा रूप में हुई है. मृत प्रेमी का घर बांकुड़ा जिले में हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने  मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस अधिकारी ने बताया की प्रियंका मित्रा वर्तमान में बर्दवान शहर के इचलाबाद इलाके में अपने परिवार के साथ किराए पर मकान ले रही थी. आज सुबह महादेव माझी उसे लेकर होटल के कमरे में ले आया था.

होटल में भाई – बहन के रूप में दिया था परिचय

होटल कर्मी तपस कांति मंडल ने बताया कि महादेव मांझी ने शनिवार दोपहर होटल की चौथी मंजिल पर कमरा किराए पर लिया था. रविवार की सुबह 10 बजे वह एक युवती को लेकर होटल के कमरे में दाखिल हुआ. होटल स्टॉफ के पूछने पर महादेव मांझी ने कहा कि यह उनकी बहन है. उसके बाद वह उक्त लड़की के साथ कमरे में दाखिल हो गया, लेकिन उसके काफी देर तक होटल का कमरा नहीं खुला, तो होटल के कर्मचारियों को शक हुआ. उन्होंने फोन किया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. फिर उन्होंने बर्दवान थाने को इसकी सूचना दी. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर फंदे से लटकी लाश बरामद की. प्रेमी जोड़े के शव को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया गया है. वहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा.


Share

Leave a Reply