नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अंधविश्वास के चलते दंपति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

  अंधविश्वास के चलते दंपति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
Share

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और ओझा-गुणी के चक्कर में बुधवार को गांव के ही लोगों ने पारंपरिक हथियारों से काटकर एक दंपति की हत्या कर दी। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जमुआइन गांव के रहने वाले फकीरा भुइयां ओझा गुणी का काम करता था। इसी गांव के ही कुछ लोगों की तबियत खराब हुई और आरोप लगाया गया कि फकीरा के कारण ही इनलोगों की तबियत खराब हुई है। इसी बात को लेकर गांव के लोगों और फकीरा के बीच जमकर झगडा हुआ, लेकिन रात को फिर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

इधर, आरोप है कि बुधवार की सुबह गांव के 10-12 लोग टांगी, गड़ासा व कुदाल से लैस होकर फकीरा के घर पहुंचे और फकीरा (62) और उसकी पत्नी पनवा देवी (55) की हत्या कर दी।
 
मदनुपर के थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रथम ²ष्टया हत्या का कारण अंधविश्वास बताया जा रहा है। इस मामले में गांव के ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Share

Leave a Reply