बैंकॉक से लौटे दंपत्ति ने नहीं दी विदेश यात्रा की जानकारी, पुलिस ने किया दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज, जाने कहा की है ये खबर
औरंगाबाद | थाईलैंड से आने की बात प्राधिकारियों से कथित रूप से छुपाने के मामले में महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक दम्पत्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. विदेशों से आने वाले लोगों को कोरोना वायरस के खतरे के कारण अनिवार्य रूप से आइसलेट रहने को कहा गया है, भले ही उनमें बीमारी के लक्षण दिखाई दें या नहीं.
जिला प्रशासन की एक सर्वेक्षण टीम ने शुक्रवार को दम्पत्ति का पता लगाया जिसने थाईलैंड की अपनी हालिया यात्रा की बात छुपाई थी. उसने कहा, 'अमलनेर के गजानन नगर इलाके में रहने वाला दम्पत्ति थाईलैंड से आया था. जब टीम से उनसे उनकी यात्रा के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वे केवल पुणे में अपने बेटे के पास गए थे.
हालांकि जांचकर्ताओं को बाद में पता चला कि वे थाईलैंड गए थे. उन्होंने बताया कि दम्पत्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं और महामारी रोग नियंत्रण अधिनियम, 1897 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों को आइसोलेट कर दिया गया है और जांच के लिए उनकी लार के नमूने लिए गए हैं.







.jpeg)












