BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कपल के ऑनलाइन रिश्ते ने किया हैरान: वीडियो कॉल पर किया प्रपोज, जूम पर रचा ली शादी

कपल के ऑनलाइन रिश्ते ने किया हैरान: वीडियो कॉल पर किया प्रपोज, जूम पर रचा ली शादी
Share

कोरोना काल के चलते कई लोगों ने अपनी लाइफ को पूरी तरह से डिजिटल कर लिया है. पढ़ाई से लेकर नौकरी तक और परिवार के साथ मिलने से लेकर ऑफिस मीटिंग्स तक सब कुछ ऑनलाइन माध्यम से हो रहा है. यही नहीं, कोविड टाइम में जब लोग एक दूसरे से मिल भी नहीं पा रहे तो प्यार भी ऑनलाइन ही हो जा रहा है. हाल ही में एक कपल की खूब चर्चा हो रही है जिनके डिजिटल रिश्ते ने सभी को दंग कर दिया है.


हैरानी की बात ये है कि ये कपल आज तक एक दूसरे से कभी मिला भी नहीं और उन्होंने एक दूसरे से शादी कर ली. ब्रिटेन के लैंकेस्टर की रहने वाली 26 साल की आयसी पिछले साल पहले लॉकडाउन में बहुत बोर हो रही थीं तब उन्होंने एक फ्रेंडशिप करने वाला फेसबुक ग्रुप जॉइन कर लिया. इस ग्रुप में उनकी मुलाकात अमेरिका के डेट्रॉइट (Detroit, USA) में रहने वाले 24 साल के डैरिन (Darrin) से हुई. दोनों ने चैटिंग से शुरुआत की और धीरे-धीरे वीडियो कॉल पर बात होने लगी.

वीडियो कॉल पर डैरिन ने आयसी को किया प्रपोज
वीडियो कॉल पर दोनों के बीच काफी बातें होने लगीं. दोनों साथ में बातें करते-करते सो भी जाते थे. जब उनका रिश्ता काफी क्लोज हो गया तो डैरिन ने इसी साल मई में आयसी को प्रपोज (Proposal on Video Call) करने का निर्णय लिया. वीडियो कॉल पर ही वो अपने घुटनों पर झुके और अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया. आयसी ने हां कर दी और बाद में उन्हें पता चला कि उनसे बात करने से पहले उनके पिता से बात कर ली थी. इस बात से वो और भी ज्यादा खुश हो गईं.


जूम पर हुई शादी
दोनों ने इसी साल जूम कॉल (Couple Marriage on Zoom Call) पर आधिकारिक तौर पर शादी कर ली. अभी तक दोनों एक दूसरे से मिले नहीं है. आयसी ने डेरिन के चेहरे वाला एक सॉफ्ट टॉय भी बना लिया है जिससे उन्हें लगे कि डैरिन उनके पास ही हैं. आयसी का कहना है कि कोरोना के कारण वो मिल नहीं पा रहे मगर इसमें दोनों की ही भलाई है. जब वो साथ होंगे तो बड़ा जश्न मनाएंगे.


Share

Leave a Reply