BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : कोर्ट ने सुनाई बस ड्राईवर को 190 वर्ष कैद की सजा, ड्राईवर की वजह से 22 यात्री जले थे जिन्दा, फैसले से लोग हुए हैरान

BIG BREAKING : कोर्ट ने सुनाई बस ड्राईवर को 190 वर्ष कैद की सजा, ड्राईवर की वजह से 22 यात्री जले थे जिन्दा, फैसले से लोग हुए हैरान
Share

पन्ना | मध्यप्रदेश के पन्ना में 6 साल पहले हुए बस हादसे 22 यात्री जिंदा जल गए थे. कोर्ट ने बस ड्राइवर को दोषी पाया है. अपर सत्र न्यायाधीश आरपी सोनकर ने बस के ड्राइवर शमसुद्दीन (47 वर्ष) को 190 साल की कैद की सजा सुनाई है. ड्राइवर को हर काउंट पर 10-10 साल की अलग-अलग सजा सुनाई गई है. साथ ही कोर्ट ने बस मालिक ज्ञानेंद्र पांडेय को भी दोषी पाया है. उसे भी कोर्ट ने 10 साल कारावास की सजा सुनाई है. ड्राइवर शमसुद्दीन को IPC की धारा 304 के भाग-2 के तहत दोषी पाया गया है. लंबी सुनावाई के बाद अब फैसला आया है. ड्राइवर और बस मालिक दोनों सतना जिले के रहने वाले हैं.

यह बस हादसा 4 मई 2015 को मंडला में नेशनल हाइवे पर पांडव फॉल के पास हुआ था. अनूप ट्रैवल्स की बस MP 19P 0533, बीस फीट नीचे गिरकर पलट गई थी. 32 सीटों वाली बस छतरपुर से करीब 12 बजकर 40 मिनट पर रवाना हुई थी. एक घंटे के बाद बस पन्ना जिले में पांडव फॉल के पास एक पुल पर पहुंची, जहां ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया. इसके बाद बस करीब आठ फीट नीचे खाई में गिर गई. खाई में गिरने के बाद उसमें आग लग गई और 22 यात्री जिंदा जल गए थे.

इतनी लंबी चली सुनवाई
गौरतलब है कि बस मालिक ज्ञानेंद्र पांडेय और ड्राइवर शमसुद्दीन उर्फ जगदम्बे के खिलाफ IPC की धारा 279, 304ए, 338, 304/2 और 287 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182, 183, 184 और 191 के तहत पुलिस ने अपराध दर्ज किया था. 6 साल चली लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है.

 


Share

Leave a Reply