BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : 7 साल की बच्ची के साथ बलात्कार के दोषी को कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा, मरने तक आजीवन कारावास का सुनाया फैसला

बड़ी खबर : 7 साल की बच्ची के साथ बलात्कार के दोषी को कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा, मरने तक आजीवन कारावास का सुनाया फैसला
Share

सूरत | गुजरात में मासूम बच्ची से बलात्कार के मामले में कोर्ट ने दोषी को सख्त सजा सुनाई है. 7 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दरिदंगी करने वाले लड़के को अदालत ने मरने तक जेल में आजीवन की कारावास की सजा दी है. सूरत जिले में 22 वर्षीय एक लड़के ने 7 साल की बच्ची के साथ बलात्कार की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था. इस केस में सूरत ग्रामीण कोर्ट के स्पेशल पोक्सो जज ने यह फैसला सुनाया. इसके अलावा कोर्ट ने पीड़ित बच्ची को सरकारी योजना के तहत 15 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है. विशेष अभियोजन पक्ष के वकील ने कोर्ट के इस फैसले की जानकारी दी. मासूम बच्ची से बलात्कार की यह घटना दो साल पुरानी है.

अभियोजन पक्ष ने इस केस की डिटेल के आधार पर बताया कि, 18 मार्च 2019 को सूरत जिले के वराली गांव में पीड़ित बच्ची सड़क के किनारे रात 8 बजे अपनी मां का इंतजार कर रही थी. इस दौरान लड़की को अकेला पाकर अभियुक्त उसके पास आया और बहला फुसलाकर उसे मां से मिलाने के बहाने ले गया. इसके बाद बच्ची को सूनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ रेप किया. इस घटना के बाद जैसे-तैसे बच्ची जख्मी हालत में घर पहुंची. बच्ची की हालत देखकर मां-बाप घबराए गए और घायल अवस्था में उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स को बच्ची का ऑपरेशन करना पड़ा.

काडोडरा जीआईडीएस पुलिस स्टेशन में इस वारदात को लेकर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश करना शुरू कर दी और ग्राम पंचायत क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर पहचान करके उसे गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में कोर्ट ने विभिन्न सूबतों को देखा जिसमें बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी को दोषी मानते हुए उसे मरने तक आजीवन कारावास की सख्त सजा सुनाई.


Share

Leave a Reply