BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

COVID-19 : चीन में फिर से लौटा कोरोना वायरस , इस शहर में लॉकडाउन लगाया गया

COVID-19 : चीन में फिर से लौटा कोरोना वायरस ,  इस शहर में लॉकडाउन लगाया गया
Share

बीजिंग : कोरोना महामारी का खतरा अभी भी टला नहीं है। दुनिया के कई देशों में अभी भी कोरोना वायरस का खतरा बना हुआ है। कई देशों में अभी भी स्तिथि सुधरी नहीं है। इस बीच यह खबर सामने आ रही है कि चीन ने 90 लाख की आबादी वाले पूर्वोत्तर शहर चांगचुन में लॉकडाउन लगाने का शुक्रवार को आदेश दिया  

चीन ने लॉकडाउन लगाने का यह आदेश इस क्षेत्र में कोविड​​-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच दिया है। इसके तहत निवासियों को घर पर ही रहना होगा और तीन दौर की सामूहिक जांच से गुजरना होगा. वहीं गैर-आवश्यक व्यवसायों को बंद कर दिया गया है और परिवहन सम्पर्क निलंबित कर दिए गए हैं।

स्थानीय ट्रांसमिशन के 397 मामले
चीन में शुक्रवार को देशभर में स्थानीय ट्रांसमिशन के 397 और मामले सामने आए, जिनमें से 98 मामले जिलिन प्रांत में आए हैं। शहर के भीतर केवल दो मामले सामने आए. हालांकि, अधिकारियों ने महामारी के प्रति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की चीन की नीति के तहत एक या अधिक मामले वाले क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाने का संकल्प लिया है। 
इस बीच स्वास्थ्य आयोग ने कहा है कि चीन पहली बार तेजी से एंटीजन परीक्षण शुरू करेगा क्योंकि कोविड 19 का प्रकोप फैल रहा है।

लॉकडाउन के खिलाफ चेतावनी
हालांकि चीन की केंद्रीय आर्थिक नियोजन एजेंसी ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि बड़े लॉकडाउन अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकते हैं, और एक शीर्ष चीनी वैज्ञानिक ने पिछले हफ्ते कहा था कि देश को अन्य देशों की तरह वायरस के साथ सह-अस्तित्व का लक्ष्य रखना चाहिए
। 


Share

Leave a Reply