क्रेडिट कार्ड हैंग कर खाते से हजारों रूपये किया पार, मामला दर्ज
रायपुर। क्रेडिट कार्ड को हैंग कर हजारों रूपए खाते से निकाल लेने की रिपोर्ट राजेन्द्र नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मकान नंबर ए-72 आम्रपाली सोसायटी न्यू राजेन्द्र नगर निवासी पेमेन्द्र चन्द्राकर 35 वर्ष पिता मोहन लाल चन्द्राकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 10 दिसंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थी का बैंक ऑफ बड़ौदा मुंबई खाता के क्रेडिट कार्ड को हैंग कर खाते से 9865 रूपए आहरण कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












