नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शख्स की खौफनाक हरकत, महिला को लगा दिया स्पर्म से भरा इंजेक्शन

शख्स की खौफनाक हरकत, महिला को लगा दिया स्पर्म से भरा इंजेक्शन
Share

पिछले कुछ समय से दुनियाभर के तमाम देशों में अपराध के नए किस्म सामने आए हैं। इन्हीं में से एक अपराध है सीमन अटैक जिसे स्पर्म आतंकवाद भी कहा जाता है। कई घटनाएं ऐसी देखने को मिली जिसे इस श्रेणी के अपराध में रखा गया। इसी बीच अमेरिका से एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां एक सनकी शख्स ने एक महिला को सीमन से भरा इंजेक्शन लगा दिया। यह सब तब हुआ जब महिला एक सुपरमार्केट में थी और वह शख्स पीछे से आ गया। इसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया, इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ है।
दरअसल, यह घटना अमेरिका के मैरीलैंड की है। 'मेट्रो' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 52 साल के सनकी शख्स का नाम थॉमस ब्रायन स्टेमन है और उसे एक सुपरमार्केट में देखा गया। इसी दौरान एक महिला भी वहीं मौजूद थी, वह शख्स पीछे से आया और महिला को पीछे से इंजेक्शन लगा दिया, सिरिंज चुभते ही जब महिला को दर्द हुआ और वह चीखने लगी। शख्स ने महिला से पूछा कि यह मधुमक्खी के डंक जैसा लगता है, है ना। इसके बाद वह शख्स वहां से भाग गया।
रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना कुछ महीने पहले की लेकिन यह वीडियो अब वायरल हुआ क्योंकि इस शख्स को दस साल की सजा सुनाई गई है। सिरिंज अटैक की ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि आरोपी शख्स पहले भी कई मामलों में अपराधी ठहराया जा चुका है। फिलहाल उसे सजा सुनाकर जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि सीमन अटैक की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अमेरिका ही नहीं दक्षिण कोरिया में भी कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जब महिलाओं के ऊपर स्पर्म फेंके गए लेकिन आरोपी पर यौन अपराध के मामले नहीं दर्ज किए गए। हालांकि हाल ही के दिनों में एक बार फिर से वहां इस मामले पर चर्चा शुरू हो गई है। अभी हाल ही में भी एक घटना सामने आई थे जिसमें एक महिला के ऊपर स्पर्म फेंके गए थे।
कुछ दिन पहले दक्षिण कोरिया के नेताओं ने मांग की है कि 'सीमेन टेररिज्म' यानि वीर्य आतंकवाद को एक गंभीर सेक्स क्राइम माना जाए। इसके लिए वहां के नेता मौजूदा कानूनों में संशोधन की मांग कर रहे हैं। इन नेताओं की मांग है कि कानून में संशोधन करते हुए इसमें बदलाव किया जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी का प्रावधान किया जाए।

 


Share

Leave a Reply