खौफनाक हरकत: शख्स ने पड़ोसी का कत्ल कर निकाल लिया दिल और आलू के साथ पकाकर घरवालों को खिलाया
अमेरिका के ओक्लाहोमा से एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां लॉरेंस एंडरसन नाम के एक शख्स को तीन लोगों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जिन तीन लोगों पर हमला किया उसमें दो की मौत हो गई है। हालांकि सबसे भयावह बात ये है कि लॉरेंस एंडरसन ने एंड्रिया लीन को छूरा मारकर उनकी जब हत्या की तो उसके बाद उनके मृत शरीर से उनका दिल निकाल लिया और आलू के साथ पकाकर अपने परिवार को खिलाया।
पढ़िए पूरी खबर-
रिपोर्ट के मुताबिक, लॉरेंस एंडरसन ने बताया कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह अपने परिवार को दानवों से रिहा करवाना चाहता था।
एंडरसन ने 67 वर्षीय लीओन पये और उनकी 4 साल की पोती कैओस के अलावा कैओस की आंटी पर भी हमला किया। इस हमले में पोती और दादा मारे गए लेकिन आंटी बच गई हैं। बताया जा रहा है कि ये परिवार लॉरेंस एंडरसन के पड़ोस में रहता था।







.jpeg)












