BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CRICKET NEWS : तेज गेंदबाज हसनैन के संदिग्ध बॉलिंग एक्शन की हुर्ई शिकायत, बॉलिंग एक्शन की होगी जांच

CRICKET NEWS :  तेज गेंदबाज हसनैन के संदिग्ध बॉलिंग एक्शन की हुर्ई शिकायत, बॉलिंग एक्शन की होगी जांच
Share

नई दिल्ली : पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन इन दिनों बिग बैश लीग (बीबीएल) में सिडनी थंडर के लिए खेल रहे हैं। हसनैन के बॉलिंग एक्शन पर सवाल खड़े किए गए हैं और इसके लिए शिकायत भी की गई है, जिसके बाद उन्हें लाहौर के आईसीसी से मान्यता प्राप्त बायोनैकेनिक्स लैब में टेस्ट से गुजरना होगा।

दरअसल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की गाइडलाइन्स के मुताबिक यह टेस्ट ब्रिसबेन के नेशनल क्रिकेट सेंटर में होना था, लेकिन कोविड-19 रिस्ट्रिक्शन के चलते वह ब्रिसबेन नहीं जा सकते हैं और ऐसे में उन्हें लाहौर लौटना होगा। क्रिकबज के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की गाइडलाइन्स के मुताबिक अगर किसी गेंदबाज का बॉलिंग एक्शन संदिग्ध पाया जाता है, तो 14 दिनों के अंदर उसे टेस्ट से गुजरना होता है।

अब लाहौर में हसनैन का टेस्ट होगा, लेकिन रिपोर्ट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भी भेजी जाएगी। सिडनी थंडर के लिए पांच मैच खेलने वाले 21 वर्षीय हसनैन का लाहौर स्थित आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) से मान्यता प्राप्त बायोमैकेनिक्स लैब में भी टेस्ट होगा।

कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में एक बार 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले हसनैन ने पाकिस्तान की तरफ से अब तक आठ वनडे और 18 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्हें बीबीएल में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद की जगह चुना गया था। उन्होंने पांच मैचों में सात विकेट लिए हैं।
 


Share

Leave a Reply