BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CRIME : क्रूरता की हदें पार ! दहेज के लिए दरिंदगी…पति ने नवविवाहिता को सिगरेट से जलाया

CRIME : क्रूरता की हदें पार ! दहेज के लिए दरिंदगी…पति ने नवविवाहिता को सिगरेट से जलाया
Share

 उत्तर प्रदेश : जिले के भदोही जिले में दहेज की लालच में एक शख्स ने अपनी नवविवाहित पत्नी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. शादी के महज दो दिन बाद ही उसने अपनी पत्नी को सिगरेट से जलाना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं, वह अक्सर मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता था. इस अमानवीय कृत्य में उसके पिता और बहन ने भी साथ दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गोपीगंज की 24 वर्षीय पिंकी सरोज ने अपने पति सावन चौधरी, ससुर ललित नारायण चौधरी और ननद आरती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उनकी तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और दहेज निषेध अधिनियम की धारा 85 (पति या रिश्तेदार द्वारा क्रूरता), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 351 (2) (आपराधिक धमकी) और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं. पिंकी की शादी 5 मई 2024 को मर्चवार गांव के सावन चौधरी से हुई थी. लेकिन शादी के दो दिन बाद ही ससुराल वालों का क्रूर चेहरा सामने आ गया. पिंकी ने अपनी शिकायत में बताया कि सावन ने उससे मायके से 50 हजार रुपए, एक टीवी, एक फ्रिज और एक वॉशिंग मशीन लाने की मांग की थी. जब उसने इन मांगों को पूरा करने में असमर्थता जताई, तो सावन बुरी तरह भड़क गया.


Share

Leave a Reply