BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Crime News : 300 करोड़ की ड्रग्स और हथियारों के साथ 10 पाकिस्तानी गुजरात से गिरफ्तार…

Crime News : 300 करोड़ की ड्रग्स और हथियारों के साथ 10 पाकिस्तानी गुजरात से गिरफ्तार…
Share

 अहमदाबाद : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है. इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने संयुक्त अभियान में समुद्री सीमा के पास पाकिस्तानी नाव को रोक लिया है. इस नाव में 300 करोड़ का ड्रग्स और हथियारों बरामद हुआ है. वहीं 10 पाकिस्तानी ड्रग पेडलर भी गिरफ्तार किए गए हैं. इस मामले में लगातार पूछताछ जारी है.

आरोपियों के पास से 6 पिस्तौल और 120 राउंड मिले हैं. कोस्टगार्ड ने कहा, यह ऑपरेशन एटीएस गुजरात के साथ मिलकर चलाया गया. पाकिस्तान की फिशिंग बोट अल सोहेली सवार दस क्रू-मेंबर के साथ भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रही थी. कोस्टगार्ड ने कहा, उनके पास से हथियार और 40 किग्रा ड्रग्स मिली. इस ड्रग्स की बाजार में कीमत 300 करोड़ रुपये है. इसके बाद बोट को ओखा लाया गया.

भारतीय तटरक्षक (ICG) ने कहा कि गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) द्वारा साझा की गई एक सूचना के आधार पर, तटरक्षक ने 25 और 26 दिसंबर की दरमियानी रात को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के नजदीक के क्षेत्र में गश्त के लिए अपने तेज गश्ती पोत आईसीजीएस अरिंजय’ को तैनात किया. पिछले 18 महीनों में आईसीजी और गुजरात ATS द्वारा यह सातवां संयुक्त अभियान है और ऐसा पहला मामला है, जिसमें मादक पदार्थ के साथ हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है.

आपको बता दें कि पिछले 18 महीने में 1,930 करोड़ रुपये मूल्य की कुल 346 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है और चालक दल के 44 पाकिस्तानी और सात ईरानी सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है.


Share

Leave a Reply