CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CRIME NEWS : युवक की हत्या कर शव जलाने की कोशिश...

CRIME NEWS : युवक की हत्या कर शव जलाने की कोशिश...
Share

जौनपुर : केराकत कोतवाली के थानागद्दी पुलिस चौकी क्षेत्र के सोहनी गांव में सोमवार को युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी ईंट से सिर कूंचकर हत्या करने के बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया। चेहरा विकृत कर दिए जाने के कारण युवक की पहचान नहीं हो सकी।सोहनी गांव के पूर्व प्रधान लल्लू यादव सुबह कुछ मित्रों के साथ आमदिनों की तरह टहलने निकले थे।

आनापुर मोड़ के पास सोहनी-पौनी मार्ग स्थित महेंद्र सिंह के खेत के पास सड़क पर फैले खून और खून से सने रूद्राक्ष की माला देख दहल उठे। सड़क से करीब 15 मीटर दूर गेहूं के खेत में लगभग 40 वर्षीय युवक का अधजला शव पड़ा था। उसका चेहरा ईंट से कूंचकर वीभत्स कर दिया गया था। पेट का हिस्सा झुलसा हुआ था। पता चलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 संजय कुमार ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं और हत्या किए जाने के बाद रविवार की रात शव लाकर यहां फेंक दिया गया। काले रंग की पैंट पेट पर रखकर आग लगाई गई थी। मृत युवक के गले में सोने की चेन, कलाई में घड़ी और शरीर पर पीले रंग की अधजली टी-शर्ट थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  


Share

Leave a Reply