BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CRIME NEWS : ब्लैकमेलिंग का खेल: शादीशुदा महिला के साथ रेप, पढ़े पूरा मामला…

CRIME NEWS : ब्लैकमेलिंग का खेल: शादीशुदा महिला के साथ रेप, पढ़े पूरा मामला…
Share

 उत्तरप्रदेश। बांदा से एक शादीशुदा महिला से रेप का मामला सामने आया है. महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने प्रयागराज में रहने वाली शादीशुदा महिला को फेसबुक पर दोस्ती की. फिर उसने चित्रकूट घूमने के लिए बुलाया. जहां उसके साथ एक होटल में रेप किया. और महिला के अश्लील वीडियो बनाए और उससे रुपये भी छीने. इससे परेशान होकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि साल 2021 में बांदा के रहने वाले एक युवक से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई. युवक ने मार्च में उसे चित्रकूट घूमने बुलाया. फिर होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. घर वापस जाते समय उसके कुछ अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपये मांगे. साथ ही पति को कुछ भी बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी. इसके बाद से आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा.
 
इसके अलावा पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवक ने उसे फोन कर 50 हजार रुपये की डिमांड की. साथ ही कहा कि रुपये नहीं दिए तो वो उसके फोटो और वीडियो उसके पति को दे देगा. इससे डर उसने किसी तरह से रुपये युवक को दिए.
महिला ने बताया कि दिसंबर 2021 में 4 लाख रुपये का लोन लिया और चेक के जरिए उसे रुपये भी दिए. दूसरी बार भी लोन लिया और वो भी रुपये आरोपी ने उससे ले लिए. महिला ने शिकायत में पुलिस यह भी बताया कि वीडियो वायरल करने की धमकी देने पर जेवर भी ले लिए. इससे परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत की है.
 
SHO नरैनी कोतवाली मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रयागराज की एक महिला ने कोतवाली इलाके के रहने वाले 2 युवकों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमे फेसबुक के जरिये दोस्ती के बाद चित्रकूट में दुष्कर्म ब्लैकमेल कर रुपये लेने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. केस दर्ज कर लिया गया है, चूंकी यह घटना चित्रकूट जिले की है, मामले की जांच वहीं से होगी. इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Share

Leave a Reply