नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CRIME NEWS : भाई की चाकू से गोदकर किया हत्या...

CRIME NEWS :  भाई की चाकू से गोदकर किया हत्या...
Share

रुड़की : पड़ोसी के घर बच्चे को जन्मदिन पार्टी में ले जाने को लेकर कहासुनी में भाई ने दूसरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मानकपुर आदमपुर निवासी सुधीर अपने भाई राजेश उर्फ बॉबी के बच्चे को पड़ोसी के यहां रविवार रात को जन्मदिन की पार्टी में लेकर गया था।

सुधीर रात को बच्चे के साथ वापस घर पहुंचा तो राजेश ने उसे बच्चे को रात को जन्मदिन पार्टी में ले जाने को लेकर टोक दिया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। विवाद इतना बढ़ गया कि राजेश उर्फ बॉबी ने घर में रखा चाकू उठाकर अपने सगे भाई सुधीर को चाकुओं से गोद डाला। वह तब तक चाकू से वार करता रहा, जब तक वह मर नहीं गया।

छोटे भाई सुशील ने थाने में तहरीर देकर आरोपी भाई राजेश उर्फ बॉबी को नामजद कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल का कहना है कि मृतक सुधीर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके छोटे भाई सुशील कुमार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हत्या के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 


Share

Leave a Reply