नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CRIME NEWS : कालेज में घुसकर छात्र ने महिला प्रिंसिपल पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हालत गंभीर…

CRIME NEWS : कालेज में घुसकर छात्र ने महिला प्रिंसिपल पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हालत गंभीर…
Share

 मध्यप्रदेश। CRIME NEWS : इंदौर शहर के एक कालेज में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के एक फार्मेसी कॉलेज के पूर्व छात्र ने कालेज की महिला प्रिंसिपल पर पेट्रोल डालकर कालेज कैम्पस में ही आग लगा दी। बताया जा रहा हैं कि कॉलेज से अपनी मार्कशीट मिलने में देरी होने से नाराज आरोपी छात्र ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। प्रिंसिपल बुरी तरह झुलस गयीं. वहीं इस घटना में महिला प्रिंसिपल के 80 फीसदी झुलस जाने से हालत गंभीर बनी हुई हैं। उन्हें गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी छात्र आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना सिमरोल के बीएम फार्मेसी कॉलेज परिसर में सोमवार की शाम करीब चार बजे हुई। घटना के समय कालेज की प्रिंसिपल विमुक्‍ता शर्मा कॉलेज में काम खत्‍म करने के बाद घर निकलने वाली थीं। इसी दौरान उनका कालेज के पूर्व छात्र आशुतोष के साथ मार्कशीट जारी करने में देरी को लेकर बहस हो गया। इसके बाद आरोपी ने प्रोफेसर पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले कर दिया। इससे पहले की प्रोफेसर को बचाने के लिए आसपास से कोई मदद के लिए आ पाता, वो बुरी तरह से झुलस गईं। बाद में उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका फिलहाल इलाज चल रहा है।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आशुतोष श्रीवास्‍तव नाम के पूर्व छात्र ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना में आशुतोष भी 40 फीसदी तक झुलस गया। उसे भी इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पास में स्थित एक वाटरफॉल से कूदकर खुदकुशी करने का भी प्रयास किया। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने कुछ महीने पहले भी कॉलेज के एक दूसरे स्टॉफ पर चाकू से हमला कर दिया था।

उस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया था। उस मामले में वह कुछ सप्‍ताह पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया हैं। जेल से बाहर आने के बाद ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है। इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम 4 बजे के आसपास जब कालेज की प्रिंसिपल घर लौटने के लिए अपनी कार में सवार होने वाली थीं, तभी पूर्व छात्र आशुतोष श्रीवास्तव ने उन्हें रोका और मार्कशीट को लेकर उनके बीच बहस हो गयी। इसके बाद उसने प्रिंसिपल के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। बीएम फार्मेसी कॉलेज इंदौर के बाहरी इलाके सिमरोल इलाके में स्थित है।


Share

Leave a Reply