नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CRIME NEWS : एयरपोर्ट से हो रही थी नेपाली लड़कियों की तस्करी, पुलिस ने किया रेस्क्यू

CRIME NEWS : एयरपोर्ट से हो रही थी नेपाली लड़कियों की तस्करी, पुलिस ने किया रेस्क्यू
Share

 जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बार फिर ह्यूमन ट्रैफिकिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 नेपाली लड़कियों को रेस्क्यू किया है. इन लड़कियों को इथियोपिया के रास्ते खाड़ी देशों में तस्करी कर ले जाए जाने की तैयारी थी, लेकिन जयपुर पुलिस ने खबर मिलते ही दस्तयाब कर लिया. पुलिस सभी लड़कियों की काउंसलिंग कर रही है. दरअसल, यह सभी लड़कियां नेपाल में रहने वाले तस्कर के संपर्क में आईं थीं. इसके बाद इन्हें दुबई में नौकरी का झांसा देकर जयपुर लाया गया. शुक्रवार सुबह स्पाइस जेट की फ्लाइट से इन्हें दुबई ले जाया जा रहा था।

इस सूचना के आधार पर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने जयपुर एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन की टीम के सहयोग से सर्च ऑपरेशन चलाया जिसमें 12 नेपाल की मूल निवासी युवतिया मिली जिन्हे प्रारम्भिक पुछताछ के आधार पर संदिग्ध लगने पर इमीग्रेशन ने पुलिस को सौंपा. थानाप्रभारी ने बताया कि- मामले में सभी युवतियों से पूछताछ कर उनके पासपोर्ट और अन्य जानकारियां पुलिस ने हासिल कर पूरे मामले की जांच कर रही है.

साथ ही साथ नेपाली दूतावास को पुरी कार्रवाई की जानकारी दी गई है. थाना प्रभारी माने तो नेपाल और दिल्ली के रास्ते लगातार कार्रवाई के बाद मानव तस्करी करने वाले गिरोह ने जयपुर का रास्ता तस्करी के लिए चुना था मगर नेपाली दूतावास की सूचना के आधार पर तत्परता दिखाते हुए जयपुर की एयरपोर्ट पुलिस ने इस पुरे ऑपरेशन को अंजाम दिया है. साथ ही थानाप्रभारी ने कहा कि मामले में युवतियों को महिला केंद्र जमा करवाया जाएगा। जहां तय प्रक्रिया के बाद इनके परिजनों इन्हे सौंपा जाएगा. हालांकि पुलिस की पुछताछ में युवतियों ने अपनी मर्जी से इथौपिया जाना बताया है मगर कौन इन्हे बुला रहा था, कौन भेज रहा था, इससे जुडी कोई भी जानकारी युवतिया पुलिस को देने से बच रही है.


Share

Leave a Reply