BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CRIME NEWS : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने ही की थी युवती की हत्या..

CRIME NEWS : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने ही की थी युवती की हत्या..
Share

महाराजगंज : सिंदुरिया पुलिस द्वारा ग्राम पिपराकल्याण के सिवान में दो दिनों पूर्व पाए गए युवती के हत्या का पर्दाफाश करते हुए युवती के प्रेमी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में मुकेश ने बताया कि युवती उस पर लगातार शादी का तथा उसके ही घर पर रहने का दबाव बना रही थी। वह उससे परेशान था इसीलिए युवती से पीछा छुड़ाने के लिए उसने उसकी हत्या कर दी। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने कहा कि 72 घंटे के भीतर मामले का पर्दाफाश कर पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है।

हत्यारोपी मुकेश ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था तथा वह शादीशुदा था। मृतका उस पर शादी का तथा बार बार घर में घुसने का दबाब बना रही थी । जिससे मेरी पत्नी नाराज होकर मायके चली गयी थी। 14 मई को अपनी बहन के घर से अपने घर जाने के लिए वह निकली मृतका मेरे गांव के बगीचे में आकर बैठ गयी और घर में घुसने का दबाब बनाने लगी ।

तंग आकर मैने घर से पैसे व गहने लाने का झूठा आश्वासन देकर पिपरा कल्याण होते हुए सोनवल जाने वाले चकरोड पर मृतका को बैठा दिया तथा अपने घर पर आकर अपना मोबाईल फोन रख दिया ताकि लोकशन के बारे में न पता चले । फिर सीधे मृतका के पास पहुंचा वहां पर बार बार समझाने पर भी मृतका के न मानने तथा शादी की जिद पर अड़े रहने के कारण अचानक मुझे गुस्सा आ गया और अपनी पैंट में पहनी बेल्ट को निकालक फंदा बनाकर मृतका का गला कसकर उसकी हत्या कर दी । पुलिस ने आलाकत्ल बेल्ट व अन्य सामान बरामद किया है। 


Share

Leave a Reply