CRIME NEWS: लिफ्ट देने के बहाने युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
मध्यप्रदेश के श्योपुर के वीरपुर कस्बे से दुष्कर्म की खबर सामने आई है. श्योपुर के वीरपुर कस्बे में एक युवती को लिफ्ट देने के बहाने आरोपी अपने साथ ले गया और फिर उसे 3-4 दिन तक बंधक बनाकर रखा और उससे दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं आरोपी ने महिला को मुरैना के सरायछोला के बावरखेड़ा में रहने वाले अपने दोस्त के हवाले कर दिया, जहां दोस्त ने भी महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया.
किसी तरह युवती ने अपने परिजनों को जानकारी दी. परिजन पुलिस को लेकर बावरखेड़ा पहुंचे और महिला को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. महिला ने 2 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण सहित कई गंभीर मामलों के तहत केस दर्ज करवाया है.
आरोपी युवक कल्ला केवट 19 सितंबर को अपनी बहन की ससुराल नितनवास जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में उसे 20 वर्षीय एक युवती मिल गई, जो खुद नितनवास जा रही थी. कल्ला ने युवती को लिफ्ट देने के बहाने अपने बाइक पर बैठा लिया. लेकिन वह रास्ते में युवती को अपने गांव कलरघटी ले गया, जहां उसे तीन-चार दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसने महिला को मुरैना जिले में अपने दोस्त रविंद्र गुर्जर के हवाले कर दिया.
रविंद्र गुर्जर ने भी महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया. किसी तरह युवती ने रविवार को अपने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद परिजन पुलिस में शिकायत लेकर पहुंचे. पुलिस के साथ परिजन मुरैना गए और महिला को मुक्त कराया और आरोपित रविंद्र गुर्जर को भी गिरफ्तार कर लिया. कल्ला केवट फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है.







.jpeg)












