BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CRIME NEWS : राजधानी में दो बहनों के साथ दुष्कर्म, एक्स्ट्रा क्लास के नाम ट्यूशन टीचर करता था हैवानियत

CRIME NEWS : राजधानी में दो बहनों के साथ दुष्कर्म, एक्स्ट्रा क्लास के नाम ट्यूशन टीचर करता था हैवानियत
Share

CRIME NEWS : एमपी के भोपाल के छोला मंदिर थाना इलाके में दो बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, यहां एक ट्यूशन टीचर ने पढ़ने वाली दो बहनों को पहले अश्लील फोटो वीडियो दिखाता था, फिर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देकर हवस का शिकार बनाता था। इनमें से एक 14 साल और दूसरी 20 साल की है।

आरोपी ने शनिवार को भी दोनों बहनों को एक साथ बुलाया। उनके साथ गलत काम किया। इन हरकतों से तंग आ चुकी नाबालिग शाम को करीब 7 बजे कोचिंग से घर लौटी तो रोते हुए मां को सारा घटनाक्रम बताया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें आरोपी वीरेंद्र त्रिपाठी भोपाल के छोला मंदिर इलाके स्थित रीत नगर में कोचिंग चलाता है।

टीआई सुरेश चंद्र नागर से मिली जानकारी के मुताबिक, 14 साल की पीड़िता 8वीं जबकि 20 साल की पीड़िता 12वीं क्लास की पढ़ाई प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करती है। दोनों रिश्ते में बहन हैं। कोचिंग संचालक वीरेंद्र त्रिपाठी ने 16 अप्रैल 24 को 14 वर्षीय पीड़िता के साथ पहली बार छेड़खानी की।

अक्टूबर महीने से आरोपी नाबालिग को एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर दूसरे बच्चों से अलग समय पर बुलाने लगा। इस दौरान वह उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। परेशान होकर नाबालिग ने इसी कोचिंग में पढ़ने वाली बड़ी बहन को बात बताई। 10 अक्टूबर को दोनों बहन कोचिंग सेंटर पहुंची। यहां आरोपी ने कमरे में दोनों बहनों को बंधक बना लिया। इसके बाद उसने बड़ी बहन के साथ भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। करीब दो महीने तक वह डरा-धमकाकर आरोपी दोनों का शारीरिक शोषण करता रहा। धमकाया कि उसने दोनों के पर्सनल फोटो भी ले लिए हैं।


Share

Leave a Reply