नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

CRIME NEWS : गोली मारकर चाची सहित दो की हत्या..

CRIME NEWS : गोली मारकर चाची सहित दो की हत्या..
Share

जौनपुर : जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद को लेकर एक युवक ने अपनी चाची व उनके पिता की गोली मार कर हत्या दिया। पुलिस ने आरोपित को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उक्त गांव नितीश यादव का अपनी चाची प्रतिमा यादव से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

इसी रंजिश को लेकर नितीश यादव ने प्रतिमा यादव व बेटी के घर आए कृपा शंकर यादव निवासी सरौली थाना महराजगंज की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित नितीश यादव को असलहा सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

परिजनों के अनुसार भूमि को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। कई बार इस विषय को लेकर दोनों पक्षों में विवाद और समझौतों का दौर चलने के बाद भी इस मामले का निस्तारण नहीं हो सका था। इस बीच सोमवार की दोपहर विवाद के बीच नितीश यादव असलहे के साथ चाची और परिजनों के साथ जमीन और प्रापर्टी को लेकर विवाद करने पहुंचा था।इस बीच दोनों पक्षों से विवाद की सूरत बनते देख नितीश ने असलहा निकालकर कई राउंड फायर झोंक दिया। 


Share

Leave a Reply