BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CRIME NEWS : दो दरिंदो ने नाबालिक को खंडहर में ले जाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

 CRIME NEWS : दो दरिंदो ने नाबालिक को खंडहर में ले जाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
Share

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में दो युवकों ने कक्षा 8वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपी गांव के ही है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा दिया है. वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. ये पूरा मामला जनपद के लीलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है.

पीड़िता ने बताया कि मां बकरी चराने गई थी. इसी दौरान गांव के ही दो युवक घर आए और जबरदस्ती मुंह दबाकर एक घर के पास खंडहर में ले गए. जहां दोनों ने एक-एक करके उसके साथ गलत काम किया. जब आरोपियों ने देखा कि उसकी मां आ रही है तो छोड़कर भाग गए. लेकिन मां ने उन्हें भागते हुए देख लिया

जिसके बाद पीड़िता की मां नाबालिक को लेकर लीलापुर थाने गई, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई. थाने से डांटकर भाग दिए. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. जिसके बाद प्रतापगढ़ पहुंचकर एएसपी से न्याय की गुहार लगाई.

मामले में अब एएसपी के निर्देश पर लीलापुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफFIR दर्ज कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.


Share

Leave a Reply