BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CRIME NEWS : रुपये लेनदेन के विवाद में हुए मारपीट में युवक की हुई मौत....

CRIME NEWS : रुपये लेनदेन के विवाद में हुए मारपीट में युवक की हुई मौत....
Share

गोण्डा : करनैलगंज नगर के मोहल्ला नई बाजार में रुपये के लेनदेन के विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। रुपये के लेनदेन को लेकर रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज लखनऊ मेडिकल कालेज में चल रहा था। सोमवार की रात्रि में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। करनैलगंज कस्बा पुलिस चौकी के मोहल्ला नई बाजार में रविवार को दो पक्षों में 12 सौ रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।

इस मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर पथराव व लाठी डंडे चले। घटना में सोनू 35 वर्ष पुत्र ताज मोहम्मद उर्फ नंगू को गम्भीर चोट आई। ताज मोहम्मद उर्फ नंगू ने बताया कि उसके पुत्र पर जानलेवा हमला हुआ। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। नगर चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्र ने बताया कि पीडि़त पक्ष की तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज की गई थी। बाद में मारपीट में घायल सोनू की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर 4 लोगों के विरू़द्ध गम्भीर धारा 308 का मुकदमा दर्ज किया गया है। मौत के बाद हत्या की धारा तरमीम की जाएगी। एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात है व शांति व्यवस्था कायम है। 


Share

Leave a Reply