CRIME NEWS : युवक को कुएं में धक्का दिया, हुई मौत, चार पर केस...
रतलाम : युवक को कुंए में धक्का दे दिया। पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। मौत के मामले में चार युवक फंसे है।
मृतक खारीवाल कॉलोनी जावरा का राजेश उर्फ राजू (38) है। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने इस मामले में प्रतापनगर कॉलोनी पिपलौदा रोड जावरा के गणेशन, गढखंखाई माताजी हाल मुकाम मंशापुरण कॉलोनी जावरा के पिंकू, खारीवाल कॉलोनी के गोपाल तथा शांतिवन कॉलोनी के बबलु नामक युवक के खिलाफ अपराध कायम किया है।
जावरा थाना प्रभारी प्रकाश गाडरिया के मुताबिक युवक की मौत के मामले में मुलजिम युवकों पर आरोप है कि 7 अप्रैल की रात 9 बजे के लगभग मृतक राजेश को लुहारी में जावरा वाले सेठ का कुंए पर धक्का दे दिया जिससे पानी में डूब जाने से युवक की मौत हो गई। धक्का देने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने युवकों की तलाश कर रही है।
इसके अलावा बिलपांक पुलिस ने चालीस वर्षीय परमेश निवासी रुण्डाखेड़ी की मौत पर मर्ग कायम किया। जानकारी के मुताबकि युवक को मृत अवस्था में इलाज के लिए रतलाम अस्पताल लाया गया।







.jpeg)












