BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CRIME : पहले रेप किया, फिर युवक ने ‘लिव इन पार्टनर’ को दी दर्दनाक मौत, 40 टुकड़ों में काटा

 CRIME : पहले रेप किया, फिर युवक ने ‘लिव इन पार्टनर’ को दी दर्दनाक मौत, 40 टुकड़ों में काटा
Share

 झांरखंड :- झांरखंड के खूंटी जिले में ‘लिव-इन पार्टनर’ की हत्या कर दी है, बता दें कि कसाई का काम करने वाले एक युवक ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ की हत्या की, फिर उसके शव को 40 से 50 टुकड़ों में काट कर जंगल में फेंक दिया। पुलिस को एक आवारा कुत्ते के पास मानव शरीर के अंग मिले, जिसके बाद हत्या का खुलासा तब हुआ। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

बिना बताए दूसरी महिला से की शादी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खूंटी जिले का 25 वर्षीय युवक नरेश भेंगरा अपने ही शहर की एक 24 साल की लड़की के साथ बीते कुछ समय से तमिलनाडु में ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में रह रहा था। कुछ समय पहले वह घर आया और बिना बताए दूसरी महिला से शादी कर ली। इसके बाद वापस तमिलनाडु चला गया। इसके कुछ समय बाद युवक-युवती वापस खूंटी पहुंचे लेकिन आरोपी नरेश युवती को अपने घर नहीं ले जाना चाहता था। इसी समय 8 नवंबर को उसने इस जघन्य हत्या की घटना को अंजाम दिया।

पहले रेप फिर क़त्ल 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके दुपट्टे से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव के 40 से 50 टुकड़े किए और पत्नी के साथ रहने के लिए घर चला गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी तमिलनाडु राज्य में एक कसाई की दुकान में काम करता था और चिकन काटने में माहिर था। आरोपी ने युवती के शरीर के अंगों को 40 से 50 टुकड़ों में काटने के बाद उन्हें जंगल में जंगली जानवरों के खाने के लिए छोड़ दिया।


Share

Leave a Reply