BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मगरमच्छ ने 8 वर्षीय बालक को बनाया अपना शिकार, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन........

मगरमच्छ ने 8 वर्षीय बालक को बनाया अपना शिकार,  ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन........
Share

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के बहराइच कतर्नियाघाट जंगल से सटे गूढ़ गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में शनिवार को नहाते वक्त 8 वर्षीय बालक को मगरमच्छ खींच कर नदी में ले गया। रात करीब 12 बजे के बाद बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद हो सका है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

बताया गए कि इस घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया।पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित गूढ़ इलाके का निवासी वीरेंद्र शनिवार दोपहर अपनी छोटी बहन के साथ कतर्नियाघाट जंगल किनारे स्थित तालाब पर गया था।

बताया गए कि वीरेंद्र तालाब में नहा रहा था तभी एक मगरमच्छ ने उसका पैर पकड़ लिया और खींचकर गहरे पानी में ले गया। उन्होंने बताया कि तालाब किनारे खड़ी छोटी बहन का शोर सुनकर जब तक आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक मगरमच्छ बच्चे को लेकर गहरे पानी में ओझल हो गया।

घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग थी कि तालाब में मौजूद मगरमच्छ को पकड़कर अन्यत्र ले जाया जाए। बहरहाल, पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन के अनुसार दस घंटे के अथक प्रयासों के बाद देर रात करीब 12 बजे बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद हो सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया गए कि मगरमच्छ को पकड़ने तालाब के चारों तरफ जाल लगाया गया है। मगरमच्छ को पकड़कर उसे जंगल से बहने वाली नदी में छोड़ा दिया जायेगा, जिससे दोबारा ऐसी घटना ना हो।


Share

Leave a Reply