हिप्पोपोटामस के शावक को देखने नंदनवन में बढ़ी सैलानियों की भीड़, जाने पूरी खबर
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर से लगे नंदनवन जू में हिप्पोपोटामस मादा ने एक बच्चे को जन्म दिया है , जिसके शावक को देखने के लिए नंदनवन में सैलानियों की भीड़ बढ़ी हुई है।
नंदनवन जू में मादा हिप्पोपोटामस द्वारा एक बच्चे को जन्म देने के बाद नंदनवन को मिले इस नये मेहमान से लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हिप्पोपोटामस के शावक को देखने के लिए सैलानियों की भीड़ यहां बढऩे लगी है। 12 जनवरी को रविवार छुट्टी का दिन है। इस दिन शावक को देखने के लिए सैलानियों की भारी भीड़ पहुंचने की संभावना है।
इधर नंदनवन के आकर्षक का केन्द्र मादा हिप्पोपोटामस व उसके बच्चे की देखभाल के लिए नंदनवन प्रबंधन की टीम लगी हुई है। खासकर इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड से बचाने से लेकर उसके खान-पान की चीजों पर विशेष व्यवस्था की गई है।
नंदनवन से नन्हें शावक का पानी में खेलते हुए एक वीडियो भी सामने आया है। पानी में नन्हा शावक काफी उछल कूद करता दिखाई दे रहा है यह पहला मौका है जब हिप्पोपोटामस के परिवार में बढ़ोतरी हुई है।







.jpeg)












