BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CT 2025: फिर हुई सुरक्षा में भारी चूक, अफगानिस्तान-इंग्लैंड मैच के दौरान पिच तक पहुंचा फैन

CT 2025: फिर हुई सुरक्षा में भारी चूक, अफगानिस्तान-इंग्लैंड मैच के दौरान पिच तक पहुंचा फैन
Share

 Afghanistan vs England: पाकिस्तान इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी कर रहा है। जबसे टूर्नामेंट शुरू हुआ है, तबसे खिलाड़ियों की सुरक्षा का मुद्दा छिड़ा हुआ है। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच के दौरान एक फैन ने मैदान में घुसकर कीवी खिलाड़ी रचिन रवींद्र को गले लगाने की कोशिश की थी, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सुरक्षा व्यवस्था पर काफी सवाल उठे थे, इसको लेकर पीसीबी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वहीं, एक बार फिर से पीसीबी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठता हुआ दिखाई दे रहा है। बीते दिन इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच के दौरान कुछ ऐसा वाकया देखने को मिला, जब एक फैन मैदान में पिच तक घुस आया था।

पीसीबी पर फिर उठा सवाल

बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच के खत्म होने के बाद एक फैन मैदान में घुस आया और दौड़कर अफगान खिलाड़ियों के पास पहुंच गया, जिसके बाद इस फैन अफगान खिलाड़ियों को गले लगाने की भी कोशिश की थी। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उस फैन को पकड़ा और बाहर लेकर चले गए।

---विज्ञापन---

ये मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया था। इस घटना के बाद एकबार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मैच के दौरान पिच पर घुसने वाले व्यक्ति की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

अफगानिस्तान ने जीता मैच

इस मैच को अफगानिस्तान ने 8 रन से जीत लिया था। वहीं, अफगान टीम से मिली हार के बाद इंग्लैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है। अब इंग्लैंड को अपना आखिरी लीग मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ खेलना है। वहीं, अफगानिस्तान का मुकाबला अब ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा, इस मैच को जीतकर अफगान टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है। फिलहाल ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में अफगान टीम तीसरे पायदान पर बनी हुई है।


Share

Leave a Reply