BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CT 2025: पॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, टॉप पर पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान का हाल बेहाल

CT 2025: पॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, टॉप पर पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान का हाल बेहाल
Share

 Champions Trophy Points Table: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया ने रविवार को दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के शानदार शतक के दम पर दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को छह विकेट से पीट दिया। भारत को 242 रनों का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत से भारत ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। टीम ने लगातार दो जीत दर्ज की हैं और सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। दूसरी ओर, पाकिस्तान अपने दोनों मैच हार चुका है और अब वह मुश्किल स्थिति में है।

ग्रुप A

टीम मैच जीते हारे पॉइंट्स नेट रन रेट
भारत 2 2 0 4 +0.647
न्यूज़ीलैंड 1 1 0 2 +1.200
बांग्लादेश 1 0 1 0 -0.408
पाकिस्तान 2 0 2 0 -1.087

ग्रुप B

टीम मैच जीते हारे पॉइंट्स नेट रन रेट
दक्षिण अफ्रीका 1 1 0 2 +2.140
ऑस्ट्रेलिया 1 1 0 2 +0.475
इंग्लैंड 1 0 1 0 -0.475
अफगानिस्तान 1 0 1 0 -2.140

विराट कोहली ने बनाया शानदार शतक

242 रन के स्कोर का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने रोहित शर्मा का विकेट जल्द ही गंवा दिया था। इसके बाद विराट ने शुभमन गिल ने साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी की। इस दौरान गिल 46 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद विराट को श्रेयस का साथ मिला। दोनों ने शतकीय साझेदारी की। अय्यर 56 रन बनाकर आउट हो गए थे।

इसके बाद विराट ने टीम इंडिया को जीत दिलाने की जिम्मेदारी खुद ली और शानदार शतक ठोका। उन्होने चौका लगाकर शतक बनाया और टीम इंडिया को जीत दिलाई। उन्होंने 111 गेंदों में 100 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके लगाए। ये वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका 51वां शतक था। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ यह उनका चौथा शतक है।


Share

Leave a Reply