BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गर्मियों में बेहद गुणकारी हैं खीरे का पानी, ऐसे करें इस्तेमाल...

गर्मियों में बेहद गुणकारी हैं खीरे का पानी, ऐसे करें इस्तेमाल...
Share

खीरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है उसी तरह खीरे का पानी हमारे लिए अच्छा होता है। अगर आप इसका सेवन करेंगे तो कई रोगों से बच सकते हैं। लेकिन खीरे का पानी इससे भी ज्यादा लाभकारी होता हैं। अक्सर गर्मियों में हर वक्त गला सूखता है और बार-बार पानी पीने का मन होता है लेकिन कई बार सादा पानी पीने का मन नहीं होता। ऐसे में आप खीरे का पानी पीजिए जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है।
डिहाइड्रेशन:
खीरे की तासीर ठंडी होती है जिससे ये ड्रिंक गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाएगी। इसके अलावा खीरे का पानी पीने से शरीर को और भी कई तरह के लाभ मिलते हैं। चलिए जानते हैं इसके लाभ के बारे में..
-खीरे का पानी में विटामिन सी और बीटा कैरोटिन एंटी-ऑक्सीडैंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालते हैं। हर रोज खीरे के पानी का सेवन करने से पेट साफ रहता है।
मांसपेशियां मजबूत:
आपको बता दें कि खीरे के पानी का सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। खीरे के पानी में मौजूद सिलिका शरीर के संयोजी ऊतकों को स्वस्थ रखता है। एक्सरसाइज करने के बाद इसका सेवन करने से शरीर को काफी लाभ होता है।
मुंह से दुर्गंध दूर:
कई बार आपने महसूस किया होगा कि ब्रश करने के बावजूद भी कई बार मुंह से दुर्गंध आती है । ऐसा सिर्फ पेट में गर्मी होने की वजह से होता है। ऐसे में खीरे का पानी पीने से पेट की गर्मी कम होती है और इससे मुंह के तलवे पर जमा होने वाले जीवाणु भी नष्ट होते हैं जिससे सांसों से बदबू नहीं आती।
वजन कम:
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको मीठा सोडा, स्पोर्ट्स ड्रिंक और जूस के साथ खीरे के पानी का सेवन भी करना चाहिए। इससे आपको और भी अधिक कैलोरी कम करने में मदद मिल सकती है।
चेहरे के दाग-धब्बे:
खीरे के पानी का सेवन करने से चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासों की परेशानी दूर होती है। इसमें मौजूद सिलिका चेहरे की रंगत निखारने में भी सहायता करता है।
ऐसे बनाएं खीरे का पानी:
सर्व प्रथम खीरे को अच्छी तरह धो लीजिए और इसे आधा छील लीजिए। अब खीरे की स्लाइस कीजिए और इन्हें आधा जग पानी में डाल दीजिए। कुछ देर इस जग को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दीजिए और फिर इसे पीना चाहिए। इस पानी को दो दिन से अधिक यूज नहीं करना।
 


Share

Leave a Reply