संस्कृति विभाग ने जारी किया आदेश नए निविदा होते तक वर्तमान समिति ही करेगी संचालित करेगी गढ़कलेवा
रायपुर,संस्कृति विभाग द्वारा संचालित गढ़ कलेवा छत्तीसगढ़ी व्यंजन के लिए प्रसिद्ध है जिसे शासन ने 31 अक्टूबर को बंद करने की घोषणा तो कर दी थे लेकिन संस्कृति विभाग ने आज 1 नवम्बर से प्रदेश के लोगों के लिए फिर से खोल दिया है. जब तक नए टेंडर की प्रकिया शुरू नहीं हो जाती, तब तक इसे वर्तमान के महिला स्व सहायता समूह के द्वारा ही संचालित किया जायेगा।
सूत्रों के मुताबिक गढ़कलेवा से सरकार को कोई खास फायदा नहीं है इसलिए संस्कृति विभाग ने इसे बंद करने की योजना बना ली थी, परंतु just36news और छत्तीसगढ़ी व्यंजन की चाह रखने वाले लोगों ने जब इस फैसले के खिलाफ मुहिम छेड़ दी थी. शहर के बीचों बीच स्थित महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय के परिसर में स्थित गढ़कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजन उपलब्ध रहते हैं. प्रतिदिन सैकड़ों ग्राहक यहां आते हैं. इस स्वाद केंद्र पर मुख्यतः छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व्यंजन जैसे चीला, फरा, खुरमी, चौसेला, बरा इत्यादि व्यंजन नाश्ते के रूप में मिल जाते हैं. इसी तरह छत्तीसगढ़ भोजन भी सस्ते दर पर उपलब्ध है.

संस्कृति विभाग के उप संचालक जे आर भगत ने बताया कि राज्योत्सव होने के कारण टेंडर निकालने की प्रकिया में विलम्ब हुआ है लेकिन एक महीने के भीतर जल्द ही टेंडर निकाला जायेगा। उन्होंने कहा कि जब टेंडर निकलेगा तब कोई भी महिला स्व सहायता समूह इस पर भाग ले सकती हैं। इसके साथ ही जब तक टेंडर पास नही हो जाता तब तक मोनिषा महिला स्व सहायता समूह ही गढ़ कलेवा को संचालित करेंगे







.jpeg)












