नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शिकार के लिए बिछाए गए थे करंट वाले तार, जानवर की जगह एक ग्रामीण हुआ शिकार

शिकार के लिए बिछाए गए थे करंट वाले तार, जानवर की जगह एक ग्रामीण हुआ शिकार
Share

बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के एक गांव में ग्रामीण की मौत करंट लगने से हो गई। यह घटना विजयनगर पुलिस चौकी के छतवा गांव के जंगल में हुई। असल में यहां जानवरों के शिकार करने के लिए करंत वाले तार बिछाए गए थे। मृतक इन्हीं की चपेट में आ गया। अब पुलिस इस मामले की जांच कर उन लोगों की जानकारी जुटा रही है, जिन्होंने तार बिछाए थे। 
 
पिछले दिनों वाड्रफनगर इलाके में इसी तरह बिछाए गए तार की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई थी। करीब एक माह पहले बसंतपुर थाना इलाके में हुई अलग-अलग घटनाओं में अन्य दो लोगों की मौत हुई थी। पुलिस के मुताबिक छतवा जंगल में नीलकंठपुर निवासी शिवकुमार कोडाकू का शव तारों में चिपका हुआ मिला। इसके बाद गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और मौके पर पुलिस ने पहुंचकर पंचनामा लिया। बलरामपुर जिले में हर साल इस तरह की घटनाएं होती हैं, यहां ग्रामीणों के द्वारा हिरण, खरगोश और जंगली सूअर का शिकार करने के लिए जंगल से होकर गुजरने वाले हाईटेंशन तारों से अवैध हुकिंग कर जीआई तार से करंट प्रवाहित किया जाता है। 


Share

Leave a Reply