नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बीजेपी नेता के हत्याकांड से उठा पर्दा: अवैध संबंध के चलते पति ने की थी हत्या, पढ़े पूरी खबर...

बीजेपी नेता के हत्याकांड से उठा पर्दा: अवैध संबंध के चलते पति ने की थी हत्या, पढ़े पूरी खबर...
Share

गुरुग्राम। पुलिस ने भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश सचिव मुनेश गोदारा के हत्याकांड से पर्दा उठा कर बड़ा खुलासा किया है बताया जा रहा है की पुलिस ने उसके पति सुनील को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। पति ने बताया कि बीवी के किसी दूसरे के साथ प्रेम-संबंध चल रहा था। इससे वह परेशान था। छुटकारा पाने उसकी हत्या कर दी।


पढ़े पूरी खबर-
आरोपी पति के इस खुलासे के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद भोंडसी जेल भेज दिया है। बता दें कि बीते सप्ताह मुनेश गोदारा की लाश पुलिस ने उसके कमरे से बरामद की थी। रिवॉल्वर से उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्याकांड के मामले में उसके पति सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें आरोपी पति ने बताया कि पत्नी मुनेश का किसी दूसरे के साथ प्रेम प्रसंग के बारे में पता चलते ही वह काफी परेशान हो गया। जिसके बाद उसने उसकी हत्या करने की सोची। वहीं कमरे में कनपटी में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद उसने उसी रिवाल्वर से आत्महत्या करने की सोची। इसी बीच बेटे ने कनपटी से रिवॉल्वर हटा दी। आगे कुछ समझ में नहीं आया तो वहां से भाग निकला। इस खुलासे के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसके पास से निशानदेही पर लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद किया है।

Share

Leave a Reply