BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ग्राहकों की बल्ले-बल्ले: Jio Happy New Year 2022 प्लान लॉन्च, एक रिजार्च में सालभर मिलेंगे ये सारे फायदे

ग्राहकों की बल्ले-बल्ले: Jio Happy New Year 2022 प्लान लॉन्च, एक रिजार्च में सालभर मिलेंगे ये सारे फायदे
Share

नया साल 2022 आ रहा है और सेलिब्रेशन से पहले ही जियो ने अपने ग्राहकों को एक शानदार तोहफा दिया है। दरअसल, जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। नए पेश किए गए प्रीपेड प्लान को जियो हैप्पी न्यू ईयर 2022 ऑफर कहा जा रहा है। क्या है इस प्लान में खास, कितनी है कीमत और क्या-क्या फायदे मिलेंगे, जानिए सबकुछ....
ग्राहकों को मिलेंगी ये सारी सुविधाएं
- दरअसल, जियो हैप्पी न्यू ईयर 2022 ऑफर पेश कर दिया है, जिसकी कीमत 2545 रुपये है। यह 365 दिनों की वैधता के साथ आता है, जिसमें ग्राहकों को डेली 1.5GB डेटा मिलेगा।
- यानी जो ग्राहक इस प्लान को चुनते हैं, उन्हें एक साल में कुल 547.5GB डेटा मिलेगा। हालांकि, एक बार 1.5GB डेटा की डेली लिमिट समाप्त होने के बाद, इंटरनेट की स्पीड 64KBps हो जाएगी।
- इसके अलावा, जियो हैप्पी न्यू ईयर 2022 प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेली 100 एसएमएस और Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसमें Jio TV, Jio Cinema, JioSecurity और JioCloud शामिल हैं।
गौर करने वाली बात है कि, फिलहाल यह ऑफर सिर्फ रिलायंस जियो के माय जियो ऐप में ही दिख रहा है। यह प्लान पुराने डिटेल के साथ Jio की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड है, जिसमें 504GB डेटा और 336 दिनों की वैधता की पेशकश शामिल है। हालांकि, Jio का कहना है कि प्लान अब 29 दिन की अतिरिक्त वैधता प्रदान करता है, जिसे लिस्टेड प्लान के टॉप पर एक छोटे मैसेज द्वारा बताया गया है।
कंपनी पिछले साल भी लाई थी ऐसा ऑफर
गौर करने वाली बात है कि यह पहली बार नहीं है जब जियो ने अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए न्यू ईयर ऑफर पेश किया है। 2020 में भी, रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड ग्राहकों और JioPhone ग्राहकों के लिए '2020 हैप्पी न्यू ईयर' ऑफर शुरू किया था। इस प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेली 100 एसएमएस और Jio ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। उस वक्त यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आया था। कुल मिलाकर, इसने एक साल में ग्राहकों को 547.5GB डेटा की पेशकश की, जो कि कंपनी द्वारा अपने हैप्पी न्यू ईयर 2022 ऑफर के हिस्से के रूप में पेश किया गया है।
 


Share

Leave a Reply