BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

साइबर क्राइम : बंगाल के नंबरों से बिहार में सक्रिए ठग, दिल्लीवालों को बना रहे शिकार

साइबर क्राइम : बंगाल के नंबरों से बिहार में सक्रिए ठग, दिल्लीवालों को बना रहे शिकार
Share

ऑक्सीजन, इंजेक्शन, दवाइयों और हॉस्पिटल में बेड दिलाने के नाम पर जमकर जालसाजी कर रहे साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए साइबर सेल की अगुवाई में सभी जिला पुलिस सहित 20 टीमों को लगा दिया गया हैं। इन टीमों की पड़ताल और धरपकड़ में खुलासा हुआ कि जिन नंबरों से साइबर बदमाश लोगों से ठगी कर रहे थे, उनमें से करीब 40 फीसदी नंबर बंगाल से जारी किए गए थे। वहीं 50 फीसदी नंबर अन्य प्रदेशों जैसे हरियाणा, राजस्थान, असम, उड़ीसा, बता यूपी और दिल्ली-एनसीआर के हैं।
दूसरा बड़ा खुलासा हुआ है कि साइबर सेल की तरफ से चिह्नित किए ए नंबरों में से करीब 70 फीसदी नंबरों का ऑपरेशन बिहार और झारखंड से हो रहा था। निशाने पर दिल्ली-एनसीआर के लोग थे। जिन अकाउंट में रकम ट्रांसफर कराई जा रही थी, वे अकाउंट नंबर भी महाराष्ट्र, बंगाल, बिहार, राजस्थान, हरियाणा के पते पर थे। ठगी के ज्यादातर मामलों में बंगाल का नंबर, बेहार से ऑपरेशन और दिल्ली एनसीआर के लोग निशाने पर थे।
सबसे अधिक बंगाल के 359 नंबर ब्लॉक किए गए
साइबर सेल के ज्वाइंट कमिश्नर प्रेमनाथ ने यह बताया कि ठगी करने वाले 900 नंबरों को ब्लॉक कर दिया गया है। इसमें से बंगाल के करीब 359, बाकि 541 नंबर हरियाणा, राजस्थान, असम, कर्नाटक, उड़ीसा, यूपी व दिल्ली-एनसीआर के हैं। बाकी प्रदेशों के नंबर सात से लेकर 13 फीसदी के बीच हैं। जांच के दौरान 372 मामले दर्ज किए गए और 91 को गिरफ्तार किया गया है। वहीं ठगी की रकम लेने में इस्तेमाल 95 डिवाइस सीज की गई।

 


Share

Leave a Reply