लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

डी-मार्ट के मालिक ने आडवाणी होटल्स पर लगाया बड़ा दांव, 130 रुपये तक जा सकता है शेयर

डी-मार्ट के मालिक  ने आडवाणी होटल्स पर लगाया बड़ा दांव, 130 रुपये तक जा सकता है शेयर
Share

नई दिल्ली : दिग्गज इनवेस्टर और डी-मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी ने एक और स्टॉक पर दांव लगाया है। दमानी ने आडवाणी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (इंडिया) लिमिटेड को अपनी स्टॉक्स लिस्ट में जोड़ा है। हॉस्पिटैलिटी कंपनी ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया है कि दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी ने कंपनी के 23,93,490 शेयर खरीदे हैं, जो कि कंपनी की टोटल इश्यूड पेड-अप कैपिटल का 5.17 फीसदी है।आडवाणी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के शेयर बीएसई में फिलहाल 3.85 फीसदी की तेजी के साथ 97 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

शॉर्ट टर्म में 130 रुपये तक जा सकता है स्टॉक
राधाकिशन दमानी की तरह ही स्टॉक मार्केट एनालिस्ट्स भी आडवाणी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (इंडिया) लिमिटेड के शेयर पर बुलिश हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि शॉर्ट टर्म में यह हॉस्पिटैलिटी स्टॉक 130 रुपये तक जा सकता है। राधाकिशन दमानी ने अपनी इनवेस्टमेंट कंपनी के जरिए आडवाणी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स में निवेश किया है। डिराइव इनवेस्टमेंट ने आडवाणी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के 23,93,490 शेयर खरीदे हैं।


Share

Leave a Reply