BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

25 दिनों में शूट हुआ दबंग 3 का क्लाइमैक्स, 500 गुंडों से अकेले लड़ेंगे सलमान,100 कारों को करेंगे तबाह

25 दिनों में शूट हुआ दबंग 3 का क्लाइमैक्स, 500 गुंडों से अकेले लड़ेंगे सलमान,100 कारों को करेंगे तबाह
Share

सलमान खान की फिल्म दबंग 3कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट पास आ रही है, फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है। सलमान एक बार फिर से चुलबुल पांडे बनकर लोगों को एंटरटेन करेंगे। वहीं, इस बार कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे। सलमान और सुदीप के बीच जबरदस्त क्लाइमैक्स सीन शूट किया गया है। क्लाइमैक्स में दोनों शर्टलेस नजर आएंगे। अब फिल्म के क्लाइमैक्स को लेकर खास खबर सामने आई है।

हाल ही में सुदीप ने एक इंटरव्यू में बताया कि दबंग 3के क्लाइमैक्स को पूरे 25 दिनों में शूट किया गया है। उन्होंने कहा, “फिल्म में सलमान के साथ जो मेरी लड़ाई दिखाई गई है, वो काफी खास है। अंत तक ये पता ही नहीं चलता कि कौन जीतने वाला है। हमने क्लाइमैक्स की लगभग 24 से 25 दिनों तक शूटिंग की, जिसमें शुरू के 2-3 दिन डायलॉगबाजी और बाकी की चीजें हुईं। फिर बाकी के 23 दिन हमने सिर्फ फाइट सीक्वेंस शूट किए हैं। ये मेरे करियर का अब तक का सबसे लंबा क्लाइमैक्स सीन है।

सुदीप ने आगे बताया, “ये कोई स्टाइलिश एक्शन सीन नहीं है। बल्कि सलमान और मैं असल में एक दूसरे को मार रहे हैं। हम दोनों जानवरों की तरह लड़ रहे हैं। वो मुझे मारते हैं, मैं जमीन पर गिरता हूं, फिर जो भी हथियार मेरे हाथ में आता है, मैं उससे वार करता हूं। सुदीप ने ये भी बताया कि फिल्म के क्लाइमैक्स को शूट करते समय काफी धूल उड़ रही थी, जिसके चलते उन्हें सांस लेने में भी मुश्किल आई।

फिल्म से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है कि क्लाइमैक्स में सलमान विलेनसुदीप के 500 गुंडों के साथ लड़ते नजर आएंगे और इसके साथ ही रोहित शेट्टी की फिल्मों की तरह इस बार दबंग 3में भी 100 कारों को हवा में खिलौनों की तरह उड़ाते दिखाया जाएगा। मतलब साफ है कि इस बार एक्शन का लेवल सलमान की किसी भी फिल्म से काफी बड़ा होगा।

बता दें कि प्रभुदेवा निर्देशित दबंग 320 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में सलमान खान और किच्चा सुदीप के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर भी नजर आएंगी। सई इस फिल्म के जरिये अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।


Share

Leave a Reply