BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जीएसटी घोटाले का आरोपी दधिचि आयरन एंड स्टील प्रा.लि. के डायरेक्टर रायपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

जीएसटी घोटाले का आरोपी दधिचि आयरन एंड स्टील प्रा.लि. के डायरेक्टर रायपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार, जाने पूरी खबर
Share

रायपुर | जीएसटी में भारी भरकम घोटाला कर जयपुर फरार होने की फिराक में एयरपोर्ट पहुंचे दधिचि आयरन एंड स्टील प्रा.लि. के डायरेक्टर प्रकाश बिहारी लाल दधिचि को गिरफ्तार किया गया है। केन्द्रीय जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग की रिपोर्ट पर रायपुर एयरपोर्ट पर इंटेलिजेंस की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि प्रकाश बिहारी के पास से 89 लाख 50 हजार नगदी भी बरामद किया गया है।

पढ़ें : एयरपोर्ट में खुलेआम घूम रहा विशालकाय भालू, एयरपोर्ट प्रशासन ने ही तैनात किये भालू, जाने क्या है वजह

इसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि  प्रकाश बिहारी लाल दधीचि ने सात से दस अन्य फर्जी कंपनी बनाकर मार्च 2018 से अक्टूबर 2019 के बीच बोगस बिल के आधार पर 400 करोड़ रुपए के जीएसटी का गबन किया था। गौरतलब है कि 31 जनवरी को डीजीजीआई आरजेडयू के अतिरिक्त महानिदेशक अजय कुमार पांडेय के निर्देश पर संयुक्त निदेशक नेम सिंह सहित 100 से अधिक अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में दबिश दी थी। बताया गया कि जीएसटी की टीम ने मेसर्स दधिचि आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और ओडिशा की कंपनियों पर छापेमार कार्रवाई की की। 

 

 

Share

Leave a Reply