BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अदिति एजुकेशनल एकेडमी कोटा का वार्षिक उत्सव संपन्न बच्चो के डांस ने शमा बाँधा

अदिति एजुकेशनल एकेडमी कोटा का वार्षिक उत्सव संपन्न बच्चो के डांस ने शमा बाँधा
Share

स्कूल कालेज में वार्षिक उत्सव का दौर जारी हैं, और इसी के अंतर्गत अदिति एजुकेशनल एकेडमी कोटा, रायपुर में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया।  जिसमें बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।  पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने से बच्चों के व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होता है।  जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।  प्रतिभागी बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में अपने हुनर के द्वारा सतरंगी छटा बिखेरी।  डांस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में उत्साह से भागेदारी की ।

       उत्सव में श्री दीपांकर भौमिक (एस.सी.ई.आर.टी.) रायपुर, श्री विकास उपाध्याय, विधायक रायपुर पश्चिम एवं श्री संजय पूरी गोस्वामी ( बी.ई.ओ., धरसीवा ब्लाक ) बतौर अतिथि उपस्थित रहे।  कार्यक्रम के पूर्व तिलक लगाकर, शाल, तथा पर्यावरण को ध्यान मे रखते हुए पुष्प गुच्छ प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात् अतिथि गणों ने मा सरस्वती-पूजा तथा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम के शुभारंभ पर झलक और ग्रुप ने गीत ’’जय देव जय देव‘‘ का आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।  उत्सव के दौरान बच्चों ने फैंसी ड्रेस में विभिन्न प्रस्तुति दी।  जिसमें बच्चों ने मोर, सिंह बनकर हमे भारत के राष्ट्रीय पक्षी एवं पशु से पहचान कराई । बच्चों ने हाथी, शेर, चूहा, जिराफ, मुर्गा, बंदर, खरगोश बनकर लोगो को हमारे वन्य प्राणीयो से परिचित कराया तथा लोगो को खूब हॅंसाया ।

       उत्सव के दौरान नर्सरी ब के सौम्या एवं ग्रुप ने ‘‘गोलमाल‘‘ नर्सरी अ के आवनी, घृतकुमार एवं ग्रुप ने ‘‘गल्ती से मिस्टेक‘‘, पी.पी. वन अ के हेंमत एवं समुह ने ‘‘जंगल जंगल‘‘ गाने से हमे हमारे जानवरो से परिचित कराया, पी.पी. टू अ के लक्ष्य एवं ग्रुप ने ‘‘ यूनिटि आॅफ डयावरसिटि‘‘ पर हम सबको साथ रहने की शिक्षा प्रदान की, कक्षा पहली के हर्ष एवं समुह ने ‘‘जय जय शिव शंकर‘‘ गाने से सभी दर्शको का मन मोह लिया ।

पी.पी. वन ब के जया एवं समुह ने ‘‘मम्मी पापा‘‘ गाने पर परिवारिक एकता को समझाया जिसे सभी दर्शक गण अपने अपने  परिवार के पुरानी यादों को ताजा कर लिया । पी.पी. टू ब के जिज्ञासा एवं समूह ने ‘‘स्वच्छता अभियान‘‘ पर आर्कषण नृत्य प्रस्तुत कर हमें स्वच्छता के बारे में बताया । कक्षा पहली के पावनी एवं खनके के ग्रुप ने छत्तीसगढ़ी गाने ‘‘खन-खन बैला‘‘ के गाने पर नृत्य करे दर्शको को छत्तीसगढ़ के परिदृश्य को प्रस्तुत किया ।

पी.पी. वन के दिव्यांशी एवं जया ने नृत्य के माध्यम से हम सबको हरे भरे सब्जीयों के बारे में बताया कि उनको खाने से हमारे शरीर को क्या क्या फायदे है व जंक फूड न खाने की समझाईश दी । कक्षा दूसरी के दामिनी एवं ग्रुप ने हमें सुबह जल्दी उठने फायदे एवं शाला व महाविद्यालय के जीवन के बारे में बताया ।

कक्षा पहली के भाव्या एवं काव्या ने हमे दूध पीने के फायदे के बारे में एक नृत्य नाटिका के माध्यम से बताया । अंतिम कार्यक्रम के रूप में कक्षा चैथी के बच्चों में नेहा एवं समुह ने भांगडा गीत ‘‘डोल बजता‘‘ के माध्यम से सभी दर्शको से नृत्य कराया ।


Share

Leave a Reply