नगर पालिका परिषद् और नगर पंचायतों उपाध्यक्ष चुनाव की तिथि तय, जाने पूरी खबर
कोरबा | छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में कोरबा जिले की दो नगर पालिका परिषदों और दो नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मती किरण कौशल ने इन चारों नगरीय निकायों में नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाने और अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के चुनाव के लिये पीठासीन अधिकारियों की भी नियुक्ति की है। नगर पंचायत छुरीकला एवं नगर पंचायत पाली में छह जनवरी 2020 को नव निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। नगर पंचायत पाली के लिये अजय उरांव डिप्टी कलेक्टर कोरबा पीठासीन अधिकारी होंगे। नगर पंचायत छुरीकला के नव निर्वाचित पार्षदों को अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कटघोरा मती सूर्यकिरण तिवारी पीठासीन अधिकारी के रूप में शपथ दिलायेंगी।
इसी प्रकार नगर पालिका परिषद् कटघोरा के नव निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण एवं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का निर्वाचन 7 जनवरी को होगा। इसके लिये अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कटघोरा मती सूर्यकिरण तिवारी पीठासीन अधिकारी होंगी। नगर पालिका परिषद् दीपका में 8 जनवरी को शपथ ग्रहण एवं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव कराया जायेगा। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कटघोरा मती सूर्यकिरण तिवारी होंगी।







.jpeg)












