BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सौतन ने महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला फेवीक्विक, अस्पताल में इलाज जारी, अप्राकृतिक यौन हिंसा का मामला दर्ज

सौतन ने महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला फेवीक्विक, अस्पताल में इलाज जारी, अप्राकृतिक यौन हिंसा का मामला दर्ज
Share

 बिहार/जमुई। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर अपनी पहली पत्नी के प्राइवेट पार्ट में फेविकोल डाल दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर महिला की बुरी तरह पिटाई भी की। घटना टाउन थाना इलाके की है। पीड़िता ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता की आठ साल पहले हुई थी शादी

पीड़िता की शादी आठ साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। तीन महीने पहले, उसके पति ने दूसरी शादी कर ली और नई पत्नी को घर ले आया। यह बात पहली पत्नी को बिल्कुल रास नहीं आई। इसके बाद वह अपने मायके चली गई। पिछले सोमवार को ही वह अपने पति के घर वापस लौटी थी। वापस आने के बाद से ही उसके पति और दूसरी पत्नी उसे घर से निकालने की कोशिश कर रहे थे। वे दोनों आए दिन उसे ताने मारते और झगड़ा करते।

सोते समय प्राइवेट पार्ट में डाला फेविकोल: पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि उसके पति और सौतन ने मिलकर उसकी बहुत पिटाई की। वे उसे घर से बाहर निकालना चाहते थे। बुधवार की रात, जब वह सो रही थी, तब उसके पति और दूसरी पत्नी ने उसके प्राइवेट पार्ट में फेविकोल डाल दिया।

महिला तुरंत मदद के लिए थाने पहुंची और अपने पति और सौतन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला को जमुई के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि ‘पीड़िता की शिकायत पर पति और सौतन के खिलाफ मारपीट और अप्राकृतिक यौन हिंसा का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है, लेकिन वे फिलहाल फरार हैं।’


Share

Leave a Reply