BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ICU में बेटी की शादी, फिर कुछ घंटे बाद ही मां की मौत…

 ICU में बेटी की शादी, फिर कुछ घंटे बाद ही मां की मौत…
Share

 बिहार। फिल्मों में तो आपने कई बार अस्पताल में शादी होते हुए देखा होगा, लेकिन बिहार के गया में हकीकत में एक ऐसा मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती महिला ने अपनी बेटी की शादी कराई। इसके कुछ घंटे बाद ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों और रिश्तेदारों के साथ ही अस्पताल के कर्मियों की भी आंखें नम हो गईं

दरअसल, जिले के बाली गांव के निवासी पूनम कुमारी वर्मा हृदय रोग से पीड़ित थीं। वो काफी समय से बीमार थीं, जिस कारण उन्हें एक हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। मरीज की हालत को गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने कहा कि किसी भी समय उनकी मौत हो सकती है। इस पर पूनम ने परिवार के सामने शर्त रख दी कि बेटी चांदनी कुमारी की शादी उनके जिंदा रहते ही कर दी जाए।

चूंकि, उनकी बेटी की इंगेजमेंट 26 दिसंबर को सुमित गौरव नाम के युवक के साथ होनी थी। लेकिन लड़की की मां की जिद के कारण दोनों की शादी इंगेजमेंट की तारीख से एक दिन पहले ही करने का फैसला लिया गया। इसके बाद हास्पिटल में ही आइसीयू रूम के दरवाजे के बाहर दोनों की शादी हुई और पूनम इसकी साक्षी बनीं। महिला की बीमारी के गम के बीच बेटी की शादी की खुशी भी लोगों के चेहरे पर दिख रही थी। लेकिन शादी के कुछ देर बाद ही पूनम की मौत हो गई।


Share

Leave a Reply