बेटियों ने बीच सड़क पर पिता की प्रेमिका को पीटा, बोलीं- इसकी वजह से मां की जिंदगी खराब
जयपुर, राजस्थान के भीलवाड़ा में देर शाम देवली कस्बे के कुचलवाड़ा रोड पर दो बेटियों और उनके पिता के बीच जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ. बेटियों ने अपनी प्रेमिका के साथ जा रहे पिता की गाड़ी रोककर पिता की प्रेमिका को जमकर पीटा. इस दौरान बेटियों और पिता में जमकर बहस हुई. बेटियों का आरोप है कि पिता के इस संबंध की वजह से उनकी मां की जिंदगी खराब हो गई.
गाड़ी रोकने पर पिता करने लगा बेटियों पर चढ़ाने की कोशिश
पिता अपनी प्रेमिका के साथ कार से कहीं जा रहा था. जिसकी जानकारी बेटियों को हो गई. बेटियों ने बाजार में पहुंच पिता की गाड़ी रुकवाने की कोशिश की, लेकिन रुकने की बजाय पिता बेटियों पर कार चढ़ाने लगा. जिसके चलते बाजार में मौजूद आमजन ने पिता की गाड़ी रुकवाई. जिसके बाद बेटियों और पिता की प्रेमिका को गाड़ी से नीचे उतारने के लिए बहस होने लगी.
बेटियों ने की प्रेमिका की जमकर पिटाई
बेटियों ने पिता की प्रेमिका को गाड़ी से निकालकर जमकर उसकी पिटाई की. इस दौरान उन्होंने लात-घूसों से जमकर उसको पीटा. जिसके बाद राहगीरों ने बीच बचाव किया तो प्रेमिका मौके देख फरार हो गई.
प्रेमिक की वजह से घर का माहौल हुआ अशांत
बेटियों ने पिता पर आरोप लगाया कि उनके पिता और इस महिला का कई दिनों से अफेयर चल रहा है. जिसकी वजह से उनके घर में अशांति बनी हुई है. इस महिला की वजह से उनकी मां की जिंदगी खराब हो गई है.
पिता ने जमकर हुई बेटियों की बीच सड़क बहस
1 घंटे तक चले इस ड्रामे में पिता और बेटियों की जमकर बहस हुई. पिता ने बेटियों पर उनकी इज्जत सड़क पर उतारने का आरोप लगाते हुए जमकर बहस की. इस दौरान बेटियों ने कहा कि पिता के अफेयर के चलते घर में तनाव की स्थिति बना हुई है.







.jpeg)












