BIG BREAKING : प्रेमी जोड़े की नदी में तैरती हुई मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी
देवास | मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि देवास के औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत क्षिप्रा नदी में प्रेमी जोड़े की लाश तैरती मिली हैं। जानकारी के अनुसार प्रेमी-प्रेमिका ने क्षिप्रा नदी में कूदकर अपनी जान दी है। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद की है। फिलहाल युवक- युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।







.jpeg)












