तीन दिन से लापता युवती की खेत में मिली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
बेमेतरा,तीन दिन पहले रामायण में शामिल होने गई युवती की रविवार सुबह खेत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जिला मुख्यालय से लगभग 15 किमी. दूर ग्राम पेंड्रीतराई में सुबह खेत में युवती की लाश देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर बेमेतरा थाना प्रभारी ने पहुंचकर लाश का पंचनामा किया। लाश को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि जिस युवती की ग्राम पेंड्रीतराई में आज लाश मिली है। वह 9 जनवरी से गुमशुदा थी। 19 वर्षीय युवती झांकी निषाद, पिता गोवर्धन निषाद ग्राम पेंड्रीतराई की ही निवासी थी। युवती के परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वह 9 जनवरी को घर से नवधा रामायण में शामिल होने निकली थी। जिसके बाद रात तक घर नहीं लौटी। रिश्तेदारों और आसपास बेटी का पता नहीं चलने पर 11 जनवरी को पुलिस में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह वे बस्ती से लगभग 1 किमी. दूर खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान पंप हाउस के नीचे लाश देखकर सकते में आ गए। तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलसि ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के अलावा युवती के परिजनों से भी पूछताछ की है।







.jpeg)












