BIG BREAKING : छत से लटकती मिली एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश, बिस्तर में पड़ी मिली 9 माह के बच्ची की लाश, इलाके में मचा हड़कंप
नई दिल्ली | बेंगलुरु के एक घर में 5 लाशें मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतकों में 9 महीने की एक बच्ची भी शामिल है। थिगालारापाल्या में चेतन सर्किल फोर्स क्रॉस के पास यह घर स्थित है। घर से एक ढाई साल की बच्ची अचेत अवस्था में मिली है। बताया जा रहा है कि यह बच्ची करीब 4 दिनों से भूखी थी और उसकी हालत बेहद खराब थी। पुलिस ने जिंदा मिली लड़की को फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने कहा है कि घर के सभी 4 वयस्कों ने अलग-अलग कमरों में जाकर दरवाजे और खिड़कियां बंद कर ली और फिर उन्होंने सुसाइड कर लिया। नौ महीने की बच्ची बिस्तर पर मृत मिली है। अभी पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या भूख की वजह से इस बच्चे की मौत हुई है? मृतकों की पहचान 51 साल की भारती, 34 साल की सिंचना, 31 साल की सिंधूरानी और 25 साल के मधुसागर के तौर पर हुई है।
मृतक बच्ची की पहचान सिंधूरानी की बेटी के तौर पर की गई है। पुलिस को आशंका है कि चार दिन पहले इन सभी ने आत्महत्या की है। लेकिन यह मामला शुक्रवार की शाम को उजागर हुआ है। जिंदा बची लड़की के बारे में कहा जा रहा है कि वो सिंचना की बेटी है। घर के मालिक और भारती के पति शंकर पिछले कुछ दिनों से बाहर थे। लेकिन जब परिवार के सदस्य उनका फोन नहीं उठा रहे थे तब वो उनकी खोज-खबर लेन घर पहुंचे थे।
घर पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि घर की सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद हैं। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घर में दरवाजा तोड़ कर दाखिल हुई। पुलिस ने चारों मृतकों की डेड बॉडी उनके कमरों से बरामद की। इन सभी की लाश घर की छत से लटकती मिली है। सिर्फ बच्ची की लाश बिस्तर पर मिली। शवों की हालत भी बेहद खराब थी।
बताया जा रहा है कि शंकर एक स्थानीय अखबार के एडिटर थे। घटना की सूचना मिलने के बाद डिप्टी कमिशनर ऑफ पुलिस, वेस्ट, संजीव एम पाटिल समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और मामले की जांच कर सबूत भी जुटाए। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर अपनी जांच-पड़ताल की है। पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मौतों की इस पहेली को सुलझाने के लिए पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की है कि उन्होंने घर के सदस्यों को अंतिम बार कब देखा था। इसके अलावा शंकर से भी पूछताछ की जा रही है। इस मामले में ब्यादराहाली पुलिस ने फिलहाल एक्सिडेंटल डेथ का केस दर्ज किया है। मौत की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिसिया जांच-पड़ताल मामले में जारी है।







.jpeg)












